Saturday, February 21, 2026
Homeअन्यक्या छिन जाएगा मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर कोरोबारी का...

क्या छिन जाएगा मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर कोरोबारी का ताज

एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडानी
मुंबई । भारतीय कारोबारी गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। चीन के झोंग शानशान को पछाड़ कर अडानी ने ये गौरव हासिल किया है।ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़े के मुताबिक, इस समय गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर की है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीने में अडानी की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। अडाणी पोर्ट, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी गैस सहित अडानी की कई और कंपनियों के शेयर में बीते एक साल में तेजी से उछाल आया है।
बता दें इस समय भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर उनकी कुल संपत्ति 76.5 अरब डॉलर आंकी गई है।वहीं, दुनिया में इस समय मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों के सूची में 13वें नंबर पर हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस साल 176 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। इसके पहले मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में आते थे। साल 2021 में जिस तरह से गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। और उनकी नेटवर्थ बढ़ी है, उससे कई लोग अनुमान लगा रहे है, कि जल्द ही अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स होने का ताज पहन सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर है, वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत 76.5 अरब डॉलर है।यानी अडानी मुकेश अंबानी से सिर्फ 10 अरब डॉलर दूर हैं।
अडाणी का कुल नेट वर्थ 66.5 बिलियन डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 32.7 डॉलर का इजाफा हुआ है। इस समय अडाणी ग्रुप की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी गैस, अडाणी पोर्ट, अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर आसमान छू रहे हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स फिलहाल अमेजन के जेफ बेजोस है।ब्लूमबर्ग के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर के करीब है। बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर हैं।उनकी संपत्ति 159 बिलियन डॉलर आंकी गई है।अमेरिका के एलन मस्क अमीरो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।और एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स अब चौथे नंबर पर हैं। जबकि फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular