रविवार की रात बंद हो जाएंगे पब्लिक ओपिनियन के सभी लिंक
एडीजी गोरखपुर के निर्देश पर जोन के 11 जिलों में हो रहा सर्वेक्षण
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अखिल कुमार के निर्देश पर पुलिस की कार्यप्रणाली समझने के लिए चलाए जा रहे दूसरे चरण का ओपिनियन पोल में मतदान के लिए अब केवल एक दिन शेष है। रविवार को पोल के लिए डायरेक्ट लिंक समेत सभी पांच प्रणाली बंद हो जाएंगे। इसलिए यदि आपने अब तक मतदान न किया हो, तो तत्काल इस खबर में नीचे दिए गए लिंक पर जाएं और तुरंत अपने थाने की पुलिस के बारे में वोट करें। आपका एक वोट तय तय करेगा कि आपका थानेदार कुर्सी पर रहेगा या हटेगा।
देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए गोरखपुर जोन के एडीजी इन दिनों जनता के मध्य एक सर्वेक्षण करवा रहे हैं। इसमें जनता का अभिमत दर्ज करने के पांच माध्यम चुने गए हैं। कोई भी व्यक्ति इनमें से किसी एक अथवा सभी पांच माध्यम से पुलिस के बारे में अपना अभिमत दर्ज कर सकता है। ट्विटर व फेसबुक के माध्यम से तथा डायरेक्ट पोल के माध्यम से भी आम जनता को मतदान करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल पर लिंक पर क्लिक करके अपने थाने की पुलिस के बारे में अपनी राय दर्ज कर सकता है। इसके अलावा आईजीआर एस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्तियों से उनकी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में फोन करके राय ली जा रही है। कार्यप्रणाली परखने का चौथा माध्यम थानों में एफआईआर/एनसीआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों को फोन करके यह पूछा जा रहा है कि पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना अथवा जांच से आप संतुष्ट हैं अथवा नहीं। पांचवा माध्यम 112 नम्बर पर डायल करके पुलिस से तात्कालिक सहायता मांगने वाले व्यक्तियों से उनकी संतुष्टि के बारे में जानकारी लिया जाना है। पहले चरण का सर्वेक्षण एक से सात अप्रैल के मध्य चलाया गया था। इसमें जिला पुलिस के बारे में फीड बैक दिया जाना था। दो दिन पूर्व इसके नतीजे भी आ चुके हैं, जिनमें गोण्डा पुलिस जोन के 11 जिलों में सबसे निचले पायदान पर रही।
डीआइजी ने कहा कि इस बार थाना स्तर पर इन्हीं पांच माध्यमों से फीड बैक लिया जाना है। 11 अप्रैल से शुरू होकर यह अभियान 17 अप्रैल तक चलेगा। एडीजी जोन की तरफ से जिला पुलिस को यह लिंक थाना स्तर पर बने पुलिस ग्रुप तथा मीडिया के माध्यम से आम जनता के मध्य व्यापक स्तर पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्वतंत्र व्यक्तियों से राय शुमारी कराई जा सके। यदि आप भी पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार के इच्छुक हैं और अच्छे थाना प्रभारियों की तैनाती चाहते हैं तो इसी खबर में नीचे दिए गए अपने थाने से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें और पब्लिक पोल तथा ट्विटर पोल के माध्यम से अपना अभिमत दर्ज करें। हालांकि सूत्र बताते हैं कि थानों पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने एडीजी के इस सर्वेक्षण की काट भी निकाल लिया है। वे अपने सगे सम्बंधी, नाते-रिश्तेदार, परिचित व्यक्ति, क्षेत्रवासी सभी के पास वोट का लिंक भेजकर अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे थाने के बारे में ‘अति उत्तम’ वोट कर दीजिए। उन्हें जिन लोगों पर थोड़ा कम भरोसा है, उनसे मोबाइल पर वोट करने के बाद उनसे स्क्रीन शाट मांग रहे हैं। यहां तक कि गैर जनपद तबादला हो चुके कई इंस्पेक्टर गोण्डा में अपने पुराने मित्रों को पोल का लिंक भेजकर वोट करने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं, थाना प्रभारी ओपिनियन पोल में तकनीकी खामी का भी भरपूर फायदा उठा रहे हैं। सामान्यतया किसी व्यक्ति को एक थाने के बारे में एक ही बार मतदान का अधिकार होना चाहिए किन्तु तकनीकी खामी के कारण 24 घंटे व्यतीत हो जाने के उपरान्त कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर दुबारा लिंक खोलकर मतदान कर सकता है। इस प्रकार से पहले सर्वेक्षण में फिसड्डी निकले जिले इस बार पूरी शिद्दत से अपने पक्ष में मतदान करवाने में जुटे हुए हैं। एक-एक व्यक्ति अब तक कई-कई बार मतदान कर चुका है। यहां यह बता देना श्रेयस्कर होगा कि एडीजी की इस व्यवस्था में थाने अथवा जिले का कोई भी अधिकारी यह नहीं जान सकेगा कि अमुक व्यक्ति ने थाने की पुलिस के बारे में अति उत्तम, उत्तम, सामान्य अथवा खराब किस प्रकार का अभिमत व्यक्त किया है। नीचे अपने थाने के लिंक पर क्लिक करें और वोट करें :
थाना खरगूपुर
Direct Poll Link- www.https://t.co/ZTbHhcdi0X
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513375908496756736?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना कोतवाली नगर
Direct Poll Link – https://t.co/QlaQOy0Aoc
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513378833130352641?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
*थाना कोतवाली देहात *
Direct Poll Link- https://t.co/JJwifQld7e
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513379023199514624?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना इटियाथोक
Direct Poll Link- https://t.co/OLN3pydpZp
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513380414273978369?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना कोतवाली मनकापुर
Direct Poll Link- https://t.co/SQ7xFfbiZv
Twitter Poll Link –
https://twitter.com/gondapolice/status/1513380818952994820?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना मोतीगंज
Direct Poll Link – https://t.co/JFa4SGOSKY
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513381430134403072?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना खोड़ारे
Direct Poll Link – https://t.co/F70ShnvfZ5
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513383351029170179?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना धानेपुर
Direct Poll Link – https://t.co/TCODimAcEH
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513384039645736961?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना तरबगंज
Direct Poll Link – https://t.co/9ARKYonutZ
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513385652288581632?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना नवाबगंज
Direct Poll Link – https://t.co/FdX1lx8dUR
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513386110684082177?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना वजीरंगज
Direct Poll Link – https://t.co/s7iBCtS8mW
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513387474726256644?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना उमरीबेगमगंज
Direct Poll Link – https://t.co/OdfKCSrj9E
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513388287066476545?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना कोतवाली करनैलगंज
Direct Poll Link – https://t.co/TJ5r4XHMax
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513391280344088576?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना कटराबाजार
Direct Poll Link – https://t.co/eWvk6ersGR
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513391930280845314?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना परसपुर
Direct Poll Link – https://t.co/UdfNLdYZPK
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513392178621419523?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना कौड़िया
Direct Poll Link – https://t.co/pIrecnViid
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513395131814060033?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
महिला थाना
Direct Poll Link – https://t.co/eguAkvISvB
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513396497043189760?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA
थाना छपिया
Direct poll link – https://t.co/pkpAVHqRFf
Twitter Poll Link – https://twitter.com/gondapolice/status/1513398960362520576?s=20&t=oVbc6m3km0JqWYZyPi07vA

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
