-छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे बदमाश
– नगदी, जेवर, सहित कपड़े भी उठा ले गए बदमाश
कौशाम्बी (हि.स.)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र से सटे कोखराज गांव में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाशों ने नगदी सोने चांदी के जेवर सहित औरतों, बच्चों और पुरुष कपड़ों को भी उठा ले गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के समय पूरा परिवार सो रहा था और उसे भनक तक नहीं लगी। सुबह घर का बिखरा सामान देख उनके होस उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज गांव के बाबा राम प्रजापति पुत्र राम सजीवन सुबह उठे तो घर का बिखरा सामान देख उनके होस उड़ गए। शोर मचा अन्य सदस्यों को जगाया। एक-एक कर कमरों में गए, जहां बक्से, आलमारी, खुली मिली सामान बिखरा पड़ा था। रखे गए कीमती सोने चांदी के आभूषण, 25 हज़ार नगद रुपये, कीमती कपड़े आदि गायब थे। बाबा राम ने बताया, देर रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया था। रात में छत के रास्ते अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए और उनकी सालों की कमाई चोरी कर ले गए। इस घटना को बदमाशों ने इतनी सफाई से अंजाम दिया कि परिवार के किसी सदस्य को वारदात की भनक नहीं लगी। बदमाश जेवर नगदी कपड़ों सहित डेढ़ लाख कीमत पर हाथ साफ़ कर गए है।
इंस्पेक्टर उपेंद्र राय ने बताया, कोखराज गांव में चोरी की सूचना मिली है। फारेंसिक टीम डॉग स्क्वयार्ड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। घटना स्थान की सघन छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
अजय कुमार
