Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकौशाम्बी : नहर में मिला महिला शव, एक पखवाड़े में दो शव...

कौशाम्बी : नहर में मिला महिला शव, एक पखवाड़े में दो शव मिलने से हड़कंप

कौशाम्बी (हि.स.) करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में गुरुवार को अज्ञात महिला का शव नहर में पड़ा मिला। उसका सर कटा था। एक पखवारे में दो शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

भैला मकदूमपुर गांव के ग्रामीण खेतों की तरफ सुबह पहुंचे। जहां उन्होंने नहर में एक महिला की लाश देखी। महिला के हाथ और पैर कपड़े से बंधे हुए थे। शव से उसका सर का हिस्सा गायब मिला है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। 
सूचना पर एसपी सहित स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का दावा किया है। 
एसपी अभिनंदन ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिस की जा रही है। शव में धड़ का न होने से पुलिस को शिनाख्त में दिक्कते आ रही हैं। जल्द ही शिनाख्त कराकर खुलासा किया जायेगा। 
15 दिन पहले भी मिली थी महिला की सर कटी लाश 
चरवा थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के कछार में एक पखवाड़ा पहले महिला का सर कटा नग्न शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त पुलिस नहीं कर सकी है। शव की शिनाख्त न होने से घटना के खुलासे में पुलिस हाफ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular