Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचकौशल विकास में नवाचारों के लिए भारत सरकार द्वारा चुना गया बहराइच

कौशल विकास में नवाचारों के लिए भारत सरकार द्वारा चुना गया बहराइच

09 जून को नई दिल्ली में शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री द्वारा मिलेगा पुरस्कार

संवाददाता

बहराइच। कौशल विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों तथा नवाचार के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद बहराइच को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के लिए चयनित किया गया है। जनपद बहराइच के साथ प्रदेश के जनपद गाज़ियाबाद व चन्दौली को भी श्रेष्ठता प्रमाण पत्र के लिए तथा सोनभद्र को प्रशंसा पत्र प्रदान किया जायेगा। नई दिल्ली स्थित डॉ अम्बेडकर इण्टर नेशनल सेण्टर में 09 जून को आयोजित डीएसडीपी पुरस्कार समारोह में शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री भारत सरकार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जनपद बहराइच में वित्तीय वर्ष 2020-21 में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद की स्किल गैप को ध्यान में रखते हुए जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था। जिसके क्रम में जनपद की स्किल गैप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रगति और प्रशिक्षण हेतु ट्रेडों का चयन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। डीएम व सीडीओ के दिशा निर्देशन में संकल्प योजना के तहत जनपद द्वारा भेजे गये प्रस्ताव के क्रम में 15 मिनट का एक प्रेजेन्टेशन भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया था। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में विगत 04 फरवरी 2022 को डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा संयुक्त रूप से स्किल गैप जैसे कृषि, पाराली प्रबन्धन, फूड प्रोसेसिंग जैसे ट्रेडों के बारे में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया था।

यह भी पढें : तीन IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular