मुुरादाबाद (हि.स.)। कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा हैं। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद से गुजरने वाली तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों पर कोहरे के कारण ब्रेक है। कई ट्रेनों के फेरे कम किए गए है, जबकि कुछ शार्ट टर्मिनेट की गई है। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अधिकत्तम 10 घंटे तक लेट हो रही हैं। लखनऊ से मुरादाबाद की दूरी सात से नौ घंटे में तय हो रही है। रविवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस सात और सियालदाह एक्सप्रेस दस घंटे में मुरादाबाद पहुंची। वहीं सोमवार को भी ट्रेनों का विलंब से आना जारी रहा। पर ट्रेनों के न चलने के बावजूद अन्य ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस 15073 लखनऊ से दोपहर 12 बजे चली और शाम सात बजे पहुंची। सियालदाह एक्सप्रेस लखनऊ से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट बजे चली जबकि मुरादाबाद रात्रि में 10 बजे के बाद आई, सोमवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। लखनऊ से आ रही सियालदाह पौने दो घंटे, दिल्ली से काठगोदाम संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली जा रही आला हजरत दो घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस-एक घंटा, जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटें लेट रही।
निमित जायसवाल
