Tuesday, April 7, 2026
Homeअन्यकोहरे के कारण तीन घंटे से अधिक की देरी से गंतव्य पर...

कोहरे के कारण तीन घंटे से अधिक की देरी से गंतव्य पर पहुंची लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन

-लखनऊ होकर चलने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12429) मंगलवार को अपने निर्धारित समय से करीब 03 घंटे 20 मिनट की देरी से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 10:50 बजे पहुंची है। इसके साथ ही लखनऊ होकर चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन भी 04 घंटे से अधिक की देरी से आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंची है।

उत्तर रेलवे की सूचना के मुताबिक, 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से मंगलवार को अपने निर्धारित समय सुबह 07:30 बजे की बजाय करीब 03 घंटे 20 मिनट की देरी से 10:50 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। कोहरे की वजह से लखनऊ होकर चलने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट लतीफी का शिकार हैं।

लखनऊ होकर चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से सुबह 07:40 बजे की बजाय दोपहर 12:08 बजे करीब 04 घंटे से अधिक की देरी से आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंची है। इसके अलावा लखनऊ

होकर चलने वाली 12371 हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन कोहरे के कारण अपने नियत समय से करीब 03 घंटे की देरी से चल रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular