Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोहरे की चादर से ढका उप्र, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन

कोहरे की चादर से ढका उप्र, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कोहरे की चादर से ढक गया। कोहरे का आलम यह रहा की सोमवार सुबह 10 बजे तक ढका रहा। कोहरे ने ट्रेन और बसों के साथ ही अन्य वाहनों की रफ्तार थाम दिया। धुंध के चलते ट्रेनों पर प्रतिकूल असर पड़ा है और कई एक्सप्रेस समेत सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

प्रदेश में सोमवार को तापमान में काफी गिरावट के साथ घने कोहरे की धुंध से आसमान ढका नजर आया। रविवार रात प्रदेश का न्यूनतम तापमान लगभग नौ डिग्री सेल्सियस था, लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के चलते लोगों के आवागमन में असर पड़ा है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं, वहीं मार्केट में जैकेट, शूटर, जर्सी, चादर, और कंबल की बिक्री बढ़ गई है।

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में अभी बर्फबारी नहीं हो रही है लेकिन ठंड ने अब सताना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड का सितम आने वाले दिनों में और देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर पहाड़ों में बर्फबारी होती है तो उसका असर भी जल्द ही ठंड और घने कोहरे के रूप में दिखाई देगा।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular