Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कोहरे और ठंड से से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जनजीवन अस्तव्यस्त

 कोहरे और ठंड से से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जनजीवन अस्तव्यस्त

मेरठ (हि.स.)। नए वर्ष में कड़ाके की ठंड और कोहरे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अभी कोहरे और भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी दी है।

एनसीआर में शामिल जिलों समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम ढलते ही कोहरा छा जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि जिलों में कोहरा पड़ रहा है। नए साल पर भी मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मेरठ का तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस से तक पहुंच गया। रविवार की शाम को ही कोहरा छा गया और सोमवार सुबह तक कोहरा रहा।

कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शील लहर चल रही है। इस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार हुआ है। मेरठ का एक्यूआई घटकर 170 तक पहुंच गया है। एनसीआर के जिलों के एक्यूआई में भी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी पांच जनवरी तक कोहरे और ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular