Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोसोवो के प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

कोसोवो के प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

इंटरनेशनल डेस्क

बेलग्रेड। स्व-घोषित गणराज्य कोसोवो के प्रधानमंत्री अबदुल्लाह होति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को दो हफ्ते तक क्वारेंटीन में रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ’हल्की खांसी के अलावा मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं देखा गया है। आज रात से, मैं दो सप्ताह क्वारंटाइन में रहूंगा। मैं घर से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करूंगा।’
कोसोवो में कोरोना के कुल 8,700 संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि 249 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 541 मौतें सामने आने के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 94,000 हो गई है। इसके अलावा ईरान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 309,000 हो गई है जबकि सऊदी अरब में कोरोना के अबतक कुल 279,000 मामले सामने आये हैं। खाड़ी देशों में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित ईरान में इस महामारी के 2,685 नये मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 309,437 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular