Sunday, March 8, 2026
Homeखेलकोविड-19 के कारण रूस ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स रद्द

कोविड-19 के कारण रूस ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स रद्द

खेल डेस्क

नई दिल्ली। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण दो सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट रूस ओपन 2021 और इंडोनेशिया मास्टर्स को रद्द कर दिया गया है। बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा कि मौजूदा कोविड-19 पाबंदियों और समस्याओं के कारण स्थानीय आयोजकों के पास टूर्नामेंट रद्द करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। बयान में कहा गया, ’रूस के राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ और बैडमिंटन इंडोनेशिया से सलाह मशविरे और बीडब्ल्यूएफ की सहमति से यह फैसला किया गया।’ रूस ओपन 20 से 25 जुलाई तक व्लादिवोस्तोक में खेला जाना था जबकि इंडोनेशिया मास्टर्स का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक होना था। जून में होने वाले कनाडा ओपन को भी रद्द कर दिया गया है। हैदराबाद में 24 से 29 अगस्त तक सुपर 100 टूर्नामेंट हैदराबाद ओपन का आयोजन होना है, लेकिन भारत में कोविड-19 से जुड़ी मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह देखना होगा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब आनलाइन भी जमा हो सकेगी जमानत राशि

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular