Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इग्नू के छात्रों ने...

कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इग्नू के छात्रों ने दी परीक्षा

कानपुर। कोरोना महामारी के चलते व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन के चलते गुरुवार से इंदिरा गांधी नेशनल राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ब्रह्मानंद कॉलेज में शुरू हुई। इस दौरान कालेज प्रांगण में अंदर बाहर कोविड-19 गाइड लाइन के नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है।

इंदिरा गांधी नेशनल राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के समन्वयक वी.के.कटियार ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों के साथ कॉलेज प्रबंधन द्वारा परीक्षा करवाई जा रही है। जिसमें प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की गई तो वही परिक्षा प्रारंभ होने से पहले परीक्षा हॉल को सैनिटाइज किया गया और समाप्त होने के बाद भी कक्ष को सैनिटाइज किया गया। 
साथ ही परीक्षार्थीयो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के साथ-साथ एक एक सीट छोड़कर बैठाया गया जिससे 2 गज की दूरी बनी रहे। वही परीक्षा कक्ष में लगे शिक्षक भी कोविड-19 के अनुपालन करते हुए दिखाई दिए जिसमें सभी फेस शील्ड मास्क और ग्लब्स पहनते हुए दिखाई दिए तो वही परीक्षार्थियों को भी केंद्र पर मास्क लगाकर प्रवेश दिया जा रहा है। वही जो परीक्षार्थी मास्क लगाकर नहीं आए थे उनको केंद्र द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया है। 
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण परीक्षार्थियों में उपस्थिति में कोई विशेष गिरावट आई है। इग्नू की परीक्षाएं वर्ष में दो बार जून और दिसंबर माह में होती हैं इस बार कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते टीईई जून 2020 के सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular