Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरकोविड : शासकीय निर्देशों का अनुपालन कराएं सभी एसडीएम

कोविड : शासकीय निर्देशों का अनुपालन कराएं सभी एसडीएम

बिना मास्क के सरकारी कार्यालयों में प्रवेश हुआ वर्जित

संवाददाता

बलरामपुर। वर्तमान में कोविड-19 के मामले पुनः तेजी से बढ़ रहे है। इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस व नगरीय निकाय प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन करते हुये कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराए जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुये कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें। कोविड-19 से सम्बन्धित अपेक्षित आचरण/कार्यवाही को प्रोत्साहित करने हेतु तथा मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता व सामाजिक दूरी के मानकों का सख्ती से पालन हेतु आवश्यक उपाय किए जाए। मास्क पहनने की अनिवार्यता के दृष्टिगत सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के खिलाफ यथोचित कार्यवाही की जाए। बिना मास्क के सरकारी कार्यालयों में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषिद्ध किया जाए। भीड़-भीड़ वाले स्थलों, यथा मार्केट, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक परिवहन आदि में सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्गत एसओपी का अनुपालन कराया जाए। अपने विभाग से लगाए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएसए) के माध्यम से लगातार लोगों को कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारें में जागरूक किया जाए। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें, दूसरों को भी इस एप को डानउलोड करने के लिए प्रेरित करें। सड़कों, सार्वजनिक स्थानों कार्यालयों में गंदगी न एकत्रित हो, सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए। कार्यालयों में हैण्ड सैनेटाइजर, साबुन आदि की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए।

यह भी पढ़ें : जानें आदर्श आचार संहिता में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular