Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरकोविड वैक्सीनेशन में Balrampur फिर बना ‘यूपी टाप’

कोविड वैक्सीनेशन में Balrampur फिर बना ‘यूपी टाप’

संवाददाता

बलरामपुर। कोविड टीकाकरण में पूरे प्रदेश में जनपद एक बार फिर शीर्ष पर रहा है। जिले ने पूरे प्रदेश में फिर से कोविड वैक्सीनेशन में पहला स्थान हासिल किया है। इसके लिए जिलाधिकारी श्रुति ने पूरे स्वास्थ्य टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों के अथक प्रयास से यह स्थान हासिल हो पाया है। सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में बलरामपुर जनपद पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर आया था। तीसरे चरण में भी बलरामपुर ने बाजी मारी है। 98 फीसदी से अधिक टीकाकरण कराकर बलरामपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर से कोविड टीकाकरण को लेकर जारी रैंकिंग में बलरामपुर जिला अव्वल रहा है। बधाई की बात यह है कि टीकाकरण में जिले की आधी आबादी यानी महिलाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पूरी स्वास्थ्य टीम टीकाकरण में पूरी निष्ठा के साथ लगी रही। अपर सीएमओ डा. वीपी सिंह, डा. एके सिंघल, डिप्टी सीएमओ डा. रविनंदन त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अरुण वर्मा, सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डा. सुजीत पांडेय, पचपेड़वा के डा. मिथलेश, तुलसीपुर के डा. सुमंत सिंह चौहान, रेहराबाजार के डा. मंशालाल व गैड़ास बुजुर्ग के डा. शोएब ने टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी के प्रयास से जिले ने दूसरी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि 100 फीसदी से ऊपर टीकाकरण कराकर जिले वासियों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular