– रानीमण्डी शिविर में 485 लोगों ने लगवाया टीका
प्रयागराज (हि.स.)। रानीमण्डी चकय्या नीम के पास कोविड की रोकथाम को कोविडशील्ड का टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिला स्वास्थ्य समिति प्रयागराज के डॉ अवैस वारसी प्रभारी करैलाबाग के साथ डफरिन अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने प्रातः 10 से सायं 04 बजे तक चले शिविर में लगभग 485 लोगों को टीका लगाया।
सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान की ओर से लगाए गए कोविड टीकाकरण शिविर मे रानीमण्डी, हसन मंजिल, दायरा शाह अजमल, बैदन टोला, बख्शी बाजार, रौशन बाग सहित आस-पास की मुस्लिम बस्तियों के पुरुष व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर टीकाकरण शिविर का लाभ उठाते हुए कोविड वैक्सीन कोविड शील्ड की पहली डोज लगवाई। वहीं कुछ लोगों ने दूसरी डोज भी शिविर मे लगवाई।
सपा महानगर प्रवक्ता सै.मो. अस्करी ने बताया कि कोविड वैक्सीन को लेकर मुस्लिमों का भ्रम अब टूट गया है। वैक्सीनेशन शिविर में मंगलवार को वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने बताया कि पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की दूसरी डोज 14 फरवरी को इसी शिविर मे पुनः लगाई जायेगी। शिविर को संचालित करने और लाभार्थियों के सहयोग के लिए हैदर रजा बेग, शाहिद अब्बास रिजवी, सै.मो. अस्करी, सूफी हसन, रजा अकबर, जहीर अब्बास, अली हैदर, यूसुफ बेग आदि शामिल रहे।
