Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोविड प्रोटोकाल का किया उल्लंघन, प्रधानमंत्री पर लगा जुर्माना

कोविड प्रोटोकाल का किया उल्लंघन, प्रधानमंत्री पर लगा जुर्माना

इंटरनेशनल डेस्क

ओस्लो। किसी देश के प्रधानमंत्री पर पुलिस द्वारा जुर्माना लगाया जाना शायद ही आपने पहली बार या फिर ऐसा कम ही सुनने को मिलता होगा। हालांकि, ऐसा हुआ है। नॉर्वे में ऐसा हुआ है। नॉर्वे यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। यहां की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग पर जुर्माना लगाया है। नॉर्वेजियन पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीएम ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए परिवार को इकट्ठा करके एक आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। बताया गया कि वहां शारीरिक दूरी नहीं थी। इस कारण उनको जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस प्रमुख ओले सेवेरुड ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह जुर्माना 20,000 नॉर्वेजियन क्राउन (एक लाख 70,000 से ऊपर) का है। देश में प्रधानमंत्री के रूप में मिले दूसरे कार्यकाल को चला रही सोलबर्ग ने पिछले महीने फरवरी के अंत में एक रिजॉर्ट में 13 परिवार के सदस्यों के साथ अपना 60 वां जन्मदिन मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए माफी मांगी। बता दें कि महज तीन लोग फालतू थे, यानी 10 से अधिक लोगों द्वारा भाग लेने पर मनाही है और जुटे थे 13, इसके लिए पीएम पर जुर्माना लगा दिया गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस तरह के ज्यादातर मामलों में पुलिस जुर्माना नहीं लगाती, लेकिन प्रधान मंत्री देश का बड़ा चेहरा होता है, जिनके द्वारा खुद प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई थी। सेवेरुड ने आगे कहा, कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने जुर्माना को सही ठहराया। कहा कि लोगों को दिखाना पड़ेगा कि शारीरिक दूरी जरूरी है और इसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular