Monday, April 6, 2026
Homeस्वास्थ्यकोविड गाइडलाइन का पालन सभी करें : ब्रजेश पाठक

कोविड गाइडलाइन का पालन सभी करें : ब्रजेश पाठक

लखनऊ (हि.स.)। कोविड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सतर्क है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में टीम -9 के सभी अधिकारी मौजूद हैं।

बैठक में जाने से पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी कोई पैनिक स्थिति नहीं है। फिर भी सभी लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से आए लोगों की जांच होगी। सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। सभी जिलों के सीएमओ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया जा चुका है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular