Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यकोलकाता पहुंचे अखिलेश ने कहा: भाजपा जिनसे डरती है उनके पीछे सीबीआई-ईडी...

कोलकाता पहुंचे अखिलेश ने कहा: भाजपा जिनसे डरती है उनके पीछे सीबीआई-ईडी लगा देती है

कोलकाता (हि.स.)। कोलकाता पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। यादव ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं से भाजपा को डर लगता है उनके पीछे ईडी-सीबीआई समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है।

सपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में तो बहुत कम नेता जेल में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा गया है। सच यह है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए कर रही है।

ओम प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular