Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोर्ट से पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार, मचा हड़कंप

कोर्ट से पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार, मचा हड़कंप

घटना के दौरान किसी को नहीं लगी भनक, एफआईआर के बाद शुक्रवार को मिली जानकारी

एटा (हि.स.)। कोर्ट में पेशी के लिए आया पॉक्सो एक्ट का आरोपी युवक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में गुरुवार की सायं सुनवाई के दौरान आरोपी फरार हुआ तो हड़कंप मच गया। जब कैदियों की गिनती की गई तब मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद जेल व पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और फरार आरोपी की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को देर सायं तक उसका सुराग नहीं लगा था।

अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम टपुआ निवासी दीपू उर्फ कुलदीप पुत्र जय सिंह के खिलाफ वर्ष-2014 में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के पश्चात दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद जमानत पर छूट गया। केस न्यायालय में विचाराधीन था

इसलिए पुलिस ने उसको पुनः बंदी बनाया था। पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट में गुरूवार को पेश किया गया था। वह न्यायालय की पुलिस अभिरक्षा में था। कांस्टेबिल राकेश कुमार कोर्ट मोहर्रिर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने बताया कि न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में उसको हस्ताक्षर करने को बुलाया गया था तभी दीपू उर्फ कुलदीप कटघरे से मौका पाकर फरार हो गया। जब कैदियों की गिनती की गई तो एक संख्या कम मिली। जांच पड़ताल की तो कुलदीप लापता था।

बंदी के पुलिस अभिरक्षा से भागे जाने की सूचना विभागीय अधिकारियों को मिली तो सभी के होश उड़ गए। एसएसपी, एएसपी, सीओ इंस्पेक्टर व जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल की। अधिकारियों के निर्देशन में फरार बंदी के भागने के मामले में पुलिस की भूमिका की जांच कराई जा रही है। फरार बंदी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। शुक्रवार देर सायं तक उसका सुराग नहीं लगा था। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट में धारा-363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट थाना जैथरा बनाम दीपू उर्फ कुलदीप की पत्रावली निर्णय में नियत की थी। आरोपी पर दोष सिद्ध मानते हुए हिरासत में लेकर कोर्ट मोहर्रिर राकेश कुमार की सुपुर्दगी में दिया गया था। कोर्ट मोहर्रिर राकेश आरोपी दीपू को कटघरे में खड़ा कर न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में हस्ताक्षर करने चला गया। तभी मौका पाकर कुलदीप फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में धारा 223, 224 के तहत केस दर्ज करा दिया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली नगर व जैथरा पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया हैं कोर्ट मोहर्रिर राकेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

सुनील यादव

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular