Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोर्ट ने किया नगर निगम के पार्षद का निर्वाचन रद्द

कोर्ट ने किया नगर निगम के पार्षद का निर्वाचन रद्द

फिरोजाबाद (हि.स.)। अपर जिला जज एवं विशेष जज (पॉक्सो एक्ट) न्यायालय प्रथम अवधेश कुमार सिंह ने नगर निगम के वार्ड संख्या 12 के पार्षद मनोज कुमार शंखवार के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया है।

नगर निगम के वर्ष 2017 में हुए चुनाव के दौरान मनोज कुमार ने नगर निगम के वार्ड संख्या 12 से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडा था। जबकि सपा उम्मीदवार के रूप में गनपति शंखवार ने चुनाव लडा था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार ने 1505 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी जबकि सपा उम्मीदवार गनपति शंखवार 1366 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव परिणाम आने के बाद गनपति शंखवार ने मनोज कुमार की आयु 21 वर्ष से कम होना बताते हुए न्यायालय में मनोज के निर्वाचन के विरुद्ध चुनाव याचिका दायर की थी। मामला अपर जिला जज एवं विशेष जज (पॉक्सो एक्ट) न्यायालय प्रथम में सुनवाई के लिए पहुंचा। न्यायालय ने साक्ष्य के आधार पर मनोज कुमार के निर्वाचन को शून्य घोषित किया है। इधर मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें न्यायालय के आदेश की प्रति अभी नहीं मिली है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular