Thursday, April 2, 2026
Homeखेलकोरोना से संक्रमित हुए सौरव गांगुली, अस्पताल में भर्ती

कोरोना से संक्रमित हुए सौरव गांगुली, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और और मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी ले रहे है।

डॉ रूपाली बसु (एमडी और सीईओ, वुडलैंड्स हॉस्पिटल, कोलकाता) ने पुष्टि की कि भारत के पूर्व कप्तान की हालत फिलहाल स्थिर है।

वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, “सौरव गांगुली, बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान, 27 दिसंबर, 2021 को देर शाम कोविड संक्रमण स्थिति के साथ वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुए। उन्हें उसी रात मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी प्राप्त की और वर्तमान में हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है। डॉ देवी शेट्टी और डॉ आफताब खान के परामर्श से डॉ सरोज मंडल, डॉ सप्तर्षि बसु और डॉ सौतिक पांडा का एक मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रहा है।”

गांगुली को इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ हृदय संबंधी समस्याओं के बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular