Saturday, April 4, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना से जंग: लगाए गए 119.38 करोड़ से ज्यादा टीके

कोरोना से जंग: लगाए गए 119.38 करोड़ से ज्यादा टीके

नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश ने अब 119 करोड़, 38 लाख टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटे में 90.27 लाख टीके लगाए गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को 132 करोड़ टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 22 करोड़, 72 लाख टीके की खुराक मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular