नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में 24 घंटों में करीब 48 लाख 18 हजार टीके लगाए गए। इसके साथ देश में अबतक 171 करोड़, 79 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 169 करोड़ 73 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी टीके की 12.05 करोड़ खुराक मौजूद है।
विजयालक्ष्मी
