नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में 24 घंटों में करीब 55 लाख 78 हजार टीके लगाए गए। इसके साथ देश में अबतक 170 करोड़, 21 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 168 करोड़, 08 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी टीके की 11.81 करोड़ खुराक मौजूद है।
विजयालक्ष्मी
