नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में पिछले 24 घंटे में करीब 70 लाख टीके लगाए गए। इसी के साथ देश में अबतक 129.54 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 139.51 करोड़ टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 19.19 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।
