Thursday, April 2, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना से जंग: अबतक लगाए गए 110 करोड़ से ज्यादा टीके

कोरोना से जंग: अबतक लगाए गए 110 करोड़ से ज्यादा टीके

नई दिल्ली(हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने 110 करोड़, 23 लाख टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटों में देश में 57 लाख से अधिक कोरोना रोधी टीके लगाए गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 120 करोड़ टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 16 करोड़, 74 लाख टीके की खुराक मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular