Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना संक्रमित हुई निक्की तम्बोली

कोरोना संक्रमित हुई निक्की तम्बोली

बिग बॉस 14 की सेकेंड रनरअप और अभिनेत्री निक्की तम्बोली कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इसकी जानकारी खुद निक्की ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिये फैंस को दी है। निक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘ मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोविड 19 के भारी लक्षण हैं। मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और इसके साथ ही सभी सावधानियां बरत रही हूं। बीते कुछ दिनों में जो भी लोग मुझसे मिले हैं, मेरी उनसे गुजारिश है कि वे जल्द से जल्द अपना टेस्ट करा लें। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि मास्क पहने और सावधानी जरूर बरतें।’

निक्की के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब निक्की कोरोना महामारी की चपेट में आ गईं हैं। इससे पहले वह साल 2021 में भी कोरोना संक्रमित हो गईं थी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular