Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना संक्रमण की धीमी हुई रफ्तार, 24 घंटे में 25 हजार से...

कोरोना संक्रमण की धीमी हुई रफ्तार, 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा मरीज

देशभर में 354 लोगों की कोरोना से मौत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 25 हजार, 467 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 354 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 39 हजार 486 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर 1.55 प्रतिशत रही है। मंगलवार सुबह देशभर में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 35 हजार, 110 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 19 हजार, 551 है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 17 लाख, 20 हजार, 112 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 50 करोड़, 93 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 58.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular