लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के यूपी संयोजक एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि कोरोना का संकट देखते हुए जो निर्णय लिया है, उसके लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं। क्योकिं लोगों का जीवन सर्वोपरि है। आप ने सबसे पहले वर्चुअल सभा का पक्ष लिया था। जब योगी आदित्यनाथ जी सभाएं कर रहे थे, तभी हमने वर्चुअल की बात की थी।
संजय सिंह ने कहा कि जब कोरोना महामारी तेजी से पूरे प्रदेश में फैल रहा है तो वर्चुअल पर रैली बहुत बेहतर है। उसके माध्यम से लोगों तक दूर दूर तक अपनी बातें पहुंचायी है। जनता के सेवक डोर टू डोर जाकर वोट मांगें, हम इसके पक्ष में है। पूंजीपतियों से चंदा लेकर रैली के पक्ष में नहीं है।
यूपी संयोजक संजय ने कहा कि पांच पांच लोगों की 20 टीमें हम बनाएंगें, ये टीमें जन-जन तक पहुंचेंगी। तीन गुना भ्रष्टाचार हो गया है, जो भ्रष्टाचार समाप्त करने आये थे उनके राज में ऐसा हुआ। एक बार अरविन्द केजरीवाल को मौका दीजिए, शिक्षा फ्री देंगे, तीन सौ यूनिट बिजली फ्री, माताओं को एक हजार भत्ता, नौजवानों को हर वर्ष 10 लाख नौकरी और जब तक नौकरी नहीं मिलती पांच हजार भत्ता, किसानों को उनके फसल का दाम हम दे कर दिखायेंगे।
उन्होंने कहा कि वो मुद्रा पर चुनाव लड़ेंगे, हम मुद्दा पर प्रचार करेंगे। जन जन तक अरविन्द केजरीवाल तक अपनी बातों को पहुंचायेंगे। अपनी सरकार बनाईये, आप की मतलब आम आदमी पार्टी की सरकार बनाईये।
शरद
