Wednesday, February 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकोरोना से बचने का एक मात्र उपाय स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन...

कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करना-डॉ अशोक

Gonda।भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है। COVID-19 वायरस के कारण अब तक हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने का एक मात्र उपाय स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करना है। नियमित तौर पर सा​फ सफाई करते रहना आवश्यक है, खासतौर पर हाथ धोना। इन सबके साथ यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी तो आप औरों के तुलना में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने में ज्यादा सफल रहेंगे। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं, जिनको अपना कर आप अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकते हैं, साथ ही अपने घर तथा आस-पास के वातावरण को कोरोना वायरस के प्रकोप से भी मुक्त रख सकते हैं।
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करके हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

1. COVID-19 वायरस के प्रभाव से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप नियमित तौर पर गुनगुना पीना पिएं।
2. शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरूस्त रखने के लिए आपको नियमित तौर पर उचित मात्रा में आंवला, एलोवेरा, गिलोय, नींबू आदि का जूस पीना चाहिए।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के आप पानी में तुलसी रस की कुछ बूंदें डालकर पी सकते हैं।
4. गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
5. इम्यून सिस्टम की बेहतरी के लिए आप अष्टादसांग काढ़ा, गुडूच्यादि काढ़ा , अमृतउत्तरम काढ़ा या सिरिशादी काढ़ा का सेवन करना उत्तम रहेगा।
6. घर और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए आप नियमित तौर पर नीम की पत्तियों, गुग्गल, राल, देवदारु और दो कपूर को साथ में जलाएं। उसके धुएं को घर और आस-पास में फैलने दें।
 इन सबके अलावा आपको कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।

कोरोना से मुक्ति के लिए नियमित करें योग- सुधांशु द्विवेदी


योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए योग के आसन एक रामबाण उपाय हैं। योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही श्वसन तंत्र को भी मजबूत करता है। जाहिर है, स्वस्थ शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का सवाल ही नहीं उठता। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र सर्वमान्य हल योगासन ही है।

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा नियमित योगाभ्यास से बढ़ती हैं श्वेत रक्त कणिकाएं(WBC) : प्रतिदिन नियमित तौर पर योगासन करने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है। इन्हीं की वजह से रोग से प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। जब हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है कि कोई वायरस या कीटाणु हमें संक्रमित नहीं कर पाता है। हमारे शरीर की रोगों से लड़ने वाली यह प्रणाली उसे स्वमेय खत्म कर देती है। इस तरह महज योग से हम कोरोना से लड़ाई जीत सकते हैं। इसके साथ ही पांच प्राणायाम और पांच आसनों के जरिये रक्तचाप, तनाव, मुधमेह, हृदयरोग आदि से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण ज्यादातर उन्हीं लोगों के लिए खतरा हैं जो उपरोक्त बीमारियों से ग्रस्त हैं। इन आसनों को करने में अधिक समय नहीं लगता। अपनी दिनचर्या में कम से कम पांच- पांच मिनट तो निकाले ही जा सकते हैं।
अंत में योगाचार्य ने कहा नियमित योगाभ्यास से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जब हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तो कोई भी वायरस या कीटाणु हमे संक्रमित नहीं कर पाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular