Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना वायरस के नए मामलों से मामूली राहत, 24 घंटे में देश...

कोरोना वायरस के नए मामलों से मामूली राहत, 24 घंटे में देश में आए करीब 97 हजार केस, 446 मौतें

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में मंगलवार को मामूली कमी आई है। बीते 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना वायरस के कुल 96 हजार 982 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार 49 पर पहुंंच गई है। वहीं, बीते एक दिन में कोरोना की वजह से 446 मरीजों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1 लाख 65 हजार 547 हो गई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के अभी 7 लाख 88 हजार 223 सक्रिय मामले हैं।

अभी तक कोरोना वायरस से कुल 1 करोड़ 17 लाख 32 हजार 279 लोग ठीक हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular