Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कोरोना में अनाथ बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय तैयार, इसी सत्र...

 कोरोना में अनाथ बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय तैयार, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

– सहजनवा विकासखंड के पिपरा में बना है अटल आवासीय विद्यालय

– कोरोना कालखण्ड के अनाथ और श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

– जवाहर नवोदय विद्यालय के तर्ज पर सीबीएससी पैर्टन पर होगी पढ़ाई, प्रवेश के लिए होगी परीक्षा

– 40 बालक व 40 बालिकाओं को मिलेगा प्रवेश

गोरखपुर(हि.स.)। कोरोना कालखण्ड में अनाथ और श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय में प्रबंध किया है। अब यह गोरखपुर के सहजनवा विकासखंड के पिपरा में बनकर तैयार है। यह विद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा और यहाँ प्रवेश लेने वाले बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सीबीएससी पैर्टन पर शिक्षा दी जाएगी। हालांकि, कक्षा 6 से शुरू होने वाली पढ़ाई के लिए पात्र छात्रों को परीक्षा देनी होगी। काउंसिलिंग के बाद 40 बालक और 40 बालिकाओं को प्रवेश मिल सकेगा।

विद्यालय में सत्र 2023-24 से प्रवेश लेने वाले बच्चों की शिक्षा प्रारम्भ हो जाएगी। इसमें ऐसे बच्चों को प्रवेश मिलेगा, जिनके अभिभावकों का भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के बोर्ड में पंजीकरण होगा। कोरोना कालखण्ड में अनाथ हुए बच्चे भी इसमें प्रवेश पा सकेंगे। इन्हें गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देने की व्यवस्था है। जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर शिक्षा देने के लिए सहजनवा विकासखंड के पिपरा गाँव में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

यह है पात्रता

– कक्षा छः मे प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों के माता अथवा पिता का उप्र भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीयन होना अनिवार्य है

– पंजीयन के बाद भी 01 अप्रैल 2023 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदयस्ता अवधि पूर्ण हो

– सम्बन्धित छात्र या छात्रा का जन्म पहली अप्रैल 2010 से 30 अप्रैल 2013 के बीच का हो

– यह शर्त सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा

– अनाथ श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार बच्चे उन्हें माना जायेगा, जो कोविड कालखण्ड में अनाथ हुए हैं। जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन होना जरूरी है।

– मुख्यमंत्री बाल सेवायोजन हेतु पात्र 10 से 13 वर्ष के मध्य के बच्चे भी पात्र होंगे।

बोले उपश्रमायुक्त

उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्र का कहना है कि विद्यालय में 40 बालक एवं 40 बालिकाओं का ही प्रवेश लिया जायेगा। परीक्षा के बाद चयनित छात्र अथवा छात्राओं की काउन्सलिंग होगी। फिर अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular