Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना महामारी के बीच होगा भव्य रामलीला की मंचन

कोरोना महामारी के बीच होगा भव्य रामलीला की मंचन

मेरठ (हि.स.)। शहर में रामलीला आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। कोरोना महामारी के बीच रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा राम बारात निकाली जा रही है। कई स्थानों पर रामलीला का मंचन नहीं होगा।

मेरठ महानगर की पुरानी शहर रामलीला कमेटी द्वारा इस बार जिमखाना मैदान में रामलीला का आयोजन नहीं होगा। बल्कि धर्मेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार वृदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। यहां पर पांच अक्टूबर से रामलीला का आयोजन होगा। इसके लिए पारंपरिक राम बारात निकाली जा चुकी है। छावनी रामलीला के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। रामलीला के लिए स्टेज तैयार की जा रही है।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि पांच अक्टूबर को शिव बाराम निकाली जाएगी और छह अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इस बार लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के बीच रामलीला आयोजित होगी। इसके लिए दिल्ली की टीम मेरठ आ रही है। प्रह्लाद नगर में सात अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। यहां पर रामनाटक क्लब के कलाकारों द्वारा मंचन होगा।

कई स्थानों पर नहीं होगा आयोजन

प्रदेश सरकार ने कोरोना गाइडलाइन के बीच रामलीला के मंचन की अनुमति दी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कई स्थानों पर इस बार रामलीला का मंचन नहीं हो रहा। रजबन में होने वाली रामलीला का इस बार मंचन नहीं होगा। केवल दशहरा वाले दिन मंचन होगा और पुतला दहन होगा। जेलचुंगी में भी इस बार रामलीला का आयोजन नहीं होगा। केवल दशहरा के दिन मेला लगेगा और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे। केवल सुंदर कांड व रामकथा जैसे आयोजन होंगे। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में भी इस बार रामलीला का मंचन नहीं होगा। एलईडी के जरिए रामायण सीरियल का प्रसारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular