Thursday, April 2, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना: देश में 24 घंटों में आए 13 हजार से अधिक मरीज

कोरोना: देश में 24 घंटों में आए 13 हजार से अधिक मरीज

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 13 हजार, 091 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान पूरे देश में कोरोना से 340 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 13 हजार, 878 दर्ज की गई।

कोरोना के मामलों में पूरे देश में केरल सबसे अधिक चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में वहां सात हजार, 540 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान इस राज्य में कोरोना से 259 मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 38 दिनों से संक्रमण दर दो प्रतिशत से भी नीचे है, जो राहत की बात है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 44 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख, 38 हजार, 556 है।

कोरोना से देश में अबतक तीन करोड़, 38 लाख, 925 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक अबतक कुल 61 करोड़, 99 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 110 करोड़, 23 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular