Saturday, April 4, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना टीकाकरण: देश 100 करोड़ टीके पूरे करने के करीब

कोरोना टीकाकरण: देश 100 करोड़ टीके पूरे करने के करीब

अबतक लगाई गई कोरोना रोधी टीके की 99.12 करोड़ डोज

नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान अब नए आयाम स्थापित करने जा रहा है। देश अब कोरोना रोधी टीके के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रहा है। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

बुधवार सुबह तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 99 करोड़, 12 लाख कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इस अभियान में पिछले 24 घंटों में 41 लाख से ज्यादा टीके लगाए गये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 102 करोड़, 04 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 10 करोड़, 78 लाख टीके की खुराक मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular