Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यकोरोना को न समझें कमजोर, टीका लगवाने के बाद भी इस जिले...

कोरोना को न समझें कमजोर, टीका लगवाने के बाद भी इस जिले में 7,000 लोग हुए संक्रमित

राज्य डेस्क

तिरुवनंतपुरम। केरल के एक जिले में टीकाकरण के बावजूद कोरोना संक्रमित होने के हजारों मामले सामने आए हैं। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। पठानमथिट्टा जिले में 7,000 से अधिक ऐसे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका टीकाकरण हो चुका है। छह सदस्यीय केंद्रीय टीम ने राज्य की अपनी हालिया यात्रा के दौरान इसको लेकर चिंता प्रकट की है। प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि ये मामले उन लोगों में दर्ज किए गए जिन्हें कोवैक्सिन और कोविशील्ड की एक या दोनों खुराकें मिली थीं। केंद्रीय टीम ने जिले पर एक विशेष रिपोर्ट प्रस्तुत की है। पथानामथिट्टा और अन्य जिलों से जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूनों पर राज्य से विवरण मांगा है ताकि मामलों का कारण निर्धारित किया जा सके। दूसरी लहर के दौरान रिसर्च और साक्ष्य ने संकेत दिए हैं कि विशेष रूप से डेल्टा वेरिएंट नेकोरोना वैक्सीन से उत्पनान इम्यूनिटी पर काबू पा लिया है। इस तरह के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पथनमथिट्टा की कलेक्टर दिव्या एस अय्यर ने कहा है कि कम से कम 5042 लोग टीकों की दो खुराक के बाद पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से 258 दोनों खुराक के दो सप्ताह पूरे करने के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके साथ ही सिर्फ पहली खुराक लेने वाले 14974 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 4490 दो हफ्ते बाद पॉजिटिव निकले।

यह भी पढ़ें :  इन प्रतिबंधों के तहत खुलेंगे विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular