Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना कॉल में डॉक्टरों की जनता को दी गई स्वास्थ्य सेवाएं कभी...

कोरोना कॉल में डॉक्टरों की जनता को दी गई स्वास्थ्य सेवाएं कभी भुलाई नहीं जा सकती – सरिता भदौरिया

– योग संस्थान एवं नेशनल इण्ट्रीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के तत्वावधान में होली मिलन मेें हुआ भव्य स्वागत

इटावा(हि.स.)। कोरोना काल में जो मानव सेवा डॉक्टरों ने की है उसका यह भारत वर्ष सदैव ऋणी रहेगा कोरोना कॉल में जिस प्रकार भारत के डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा की है वह अविस्मरणीय है और कभी भुलाई नहीं जा सकती।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भारतीय योग संस्थान एवं नेशनल इण्ट्रीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के तत्वावधान में होली मिलन एवं स्वागत समारोह में दिये। उन्होंने इस अवसर पर सभी डॉक्टरों को कोरोना काल में मानव सेवा करने के लिए आभार जताया। सदर विधायक का दोबारा निर्वाचित होने पर फूल मालाएं पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संस्थान नीमा के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र भटेले, डॉ. श्रीकांत वर्मा, डॉ. राजेश तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रमाकांत शर्मा, डॉ. विध्याकांत तिवारी, डॉ. निवास वर्मा, दस्तगीर दुबे, डॉ.जेके तिवारी, डॉ. स्वराज श्रीवास्तव, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. पी एन पुरवाल, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, इकदिल चेयरमैन सौरभ दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, भाजपा नेता राम शरण गुप्ता,ओम रतन कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, द्वित्तीय मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, नगर मंत्री चंदन पोरवाल, अंकुल चौहान सहित तमाम भाजपा के जिला के नेता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular