Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना के 24 घंटेः देश में 3.11 लाख से ज्यादा नए मामले,...

कोरोना के 24 घंटेः देश में 3.11 लाख से ज्यादा नए मामले, 4077 मरीजों की मौत

-देश में 3.62 लाख मरीज हुए स्वस्थ 
विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 4077 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3,62,437 मरीज स्वस्थ हुए है। 
रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,46,84,077 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,70,284 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 36,18,458 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,07,95,335 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट हुआ 84.24 फीसदकोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 84.24 प्रतिशत हो गया है। 

पिछले 24 घंटे में किए गए 18 लाख से अधिक टेस्ट आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 15 मई को 18,32,950 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 31,48,50,143 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular