कानपुर देहात (हि.स.)।देश मे गुरुवार से नवरात्रि शुरू हो रही है। जिसको देखते हुए कानपुर देहात में भी दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर बाजार सज गए हैं और मन्दिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना के बाद इस बार पहली बार सही से कोरोना गाइड लाइन के तहत मन्दिरों में पूजा अर्चना की जाएगी।
कोरोना के बाद पहली बार सही तरह से नवरात्रि मनाई जाने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को सभी भक्त माता को स्थापित करेंगे। मां के भक्त कल से नौ दिन अपने घर के अलावा मंदिरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर देवी भगवती की पूजा में लीन रहेंगे। पूजा अनुष्ठान करने वाले मां दुर्गा के भक्त इस देश से महामारी और कोरोना से रक्षा एवं सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
जनपद के विभिन्न इलाके में पूजा सामग्री की दुकानों और कपड़ों की दुकान में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वही कलश स्थापना, देवी पूजन के लिए जरूरी पूजा सामग्री की खरीदारी के साथ ही भक्त नवरात्र अनुष्ठान को लेकर तैयारी में जुटे है। घरों में पूजा घर की सफाई के अलावा सामान को व्यवस्थित करने का क्रम भी चल रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्रि पर घर की सफाई के अलावा नए सिरे से रंग-रोगन का भी काम कराया गया है। वही विधि-विधान से पूजा के लिए मां के भक्तों ने विद्वान पुरोहितों को आमंत्रित किया है। गुरुवार को मां दुर्गा की स्मृति को पूजा अर्चना के बाद विराजमान कर दिया जायेगा तो कही पंडाल में मां भगवती को विराजने के लिए आह्वान होगा। 14 अक्टूबर को नवमी पूजा होगी। वहीं, 15 अक्टूबर को दशमी का पर्व होगा और रावण दहन होगा।
