कानपुर देहात (हि.स.)। सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी व चाइल्डलाइन कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज करबग रनिया कैंपस में वैक्सीनेशन कैंप लगवाकर बच्चों कोविड-19 का पहला टीकाकरण हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ चाइल्डलाइन कानपुर देहात के निदेशक कमल कांत तिवारी जी ने बच्चों व उपस्थित लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करके किया साथ ही सभी को जागरूक करते हुए बताया कि कोविड-19 का दूसरा वायरस ओमीक्रोन भी हमारे यहां बहुत तेजी से फैल रहा है। जो बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक है इस वायरस से हमें अपने बच्चों को बचाना है इसलिए हमें चाहिए कि हमें अपने आसपास गंदगी ना होने दें और ना ही हम गंदगी फैलाए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
15 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण करवाएं ताकि सभी बच्चे इस वायरस से सुरक्षित हो और वह बीमार ना हो। इस वैक्सीनेशन कैंप में डॉक्टर शिवांगी वर्मा व डॉ शिवानी यादव के द्वारा बच्चों का कोविड-19 का वैक्सीनेशन टीकाकरण किया गया साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज करबाग रनिया के बच्चों सहित अन्य गांव के बच्चों ने टीकाकरण करवाया।
कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन कानपुर देहात के टीम सदस्य विनोद तिवारी ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को चाइल्डलाइन 1098 कानपुर देहात के कार्यों के प्रति सभी को जागरूक किया। साथ ही लोगों से अपील की, कि अगर किसी व्यक्ति को कोई रोता हुआ भटका हुआ अनाथ बेसहारा घायल या किसी के द्वारा सताया हुआ परेशान बाल मजदूर बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए चाइल्ड लाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि उस बच्चे का जीवन बर्बाद होने से बच सके आप।
इस मौके पर राहुल तिवारी,सुमित तिवारी,अमित, रीता, मोनी, शशी, डॉक्टर शिवांगी वर्मा, डॉक्टर शिवानी यादव, अध्यापक अनूप कुमार, उपेंद्र सिंह, बालमुकुंद शुक्ला व बच्चे उपस्थित रहे।
हिमांशु
