Monday, April 6, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के नए मामले थोड़े घटे, 24 घंटे में 50 हजार नए...

कोरोना के नए मामले थोड़े घटे, 24 घंटे में 50 हजार नए मरीज

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटे के दौरान थोड़ी कमी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह तक कोरोना के 50 हजार, 407 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 36 हजार, 962 रही। हालांकि, इस अवधि में 804 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 14 लाख , 68 हजार, 120 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 97.37 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 06 लाख, 10 हजार 443 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 14 लाख, 50 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 74 करोड़, 93 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular