Saturday, February 14, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के नए मामले थोड़े घटे, 24 घंटे में 58 हजार नए...

कोरोना के नए मामले थोड़े घटे, 24 घंटे में 58 हजार नए मरीज

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटे के दौरान थोड़ी कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह तक कोरोना के 58 हजार 077 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 50 हजार, 407 रही। हालांकि, इस अवधि में 657 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 13 लाख , 31 हजार, 158 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 97.17 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 06 लाख, 97 हजार 802 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 3.89 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 14 लाख, 91 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 74 करोड़, 78 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular