रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐलान
राज्य डेस्क
मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने रविवार को कई बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रेस्टोरेंट में खाने खाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा है कि रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन वहां खाना खाने पर रोक रहेगी और पार्सल की सुविधा की अनुमति मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा है कि सरकारी ऑफिसों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके अलावा सरकार ने वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया है। यह लॉकडाउन हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा। सरकार ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक इकाइयों और बाजारों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसके अलावा सरकार ने ट्रेनों, बसों, टैक्सी और ऑटो में यात्रा पर रोक नहीं रहेगी। वहीं, सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की क्षमता को कम करके 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। राज्य में लगभग रोजाना ही पुराने कोरोना के रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। बीते दिन तकरीबन 50 हजार नए मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक हाई लेबल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में ही कई सारे फैसले लिए गए हैं। उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दो अप्रैल को जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंका से इनकार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि लोग लापरवाह हो गए हैं, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए एक-दो दिन में और अधिक पाबंदियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लॉकडाउन लगाने का फैसला होगा तो फिर आर्थिक स्थिति खराब होगी। हमें धैर्य के साथ कोरोना से लड़ना होगा। एकजुट होकर हमें कोरोना से युद्ध लड़ना होगा। हमने इसके लिए प्रयास किए भी हैं। राज्य में 500 स्थानों पर कोरोना टेस्ट की सुविधा दी गई है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए जो अभी तक किसी एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
