Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना के कारण ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें निलम्बित

कोरोना के कारण ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें निलम्बित

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स को 31 दिसंबर तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद पूरे यूरोप ने खुद को ब्रिटेन से अलग कर दिया था और कई देशों ने अपनी हवाई सेवाओं पर भी रोक लगा दी थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, ’’भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वालीं सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से 11ः59 बजे, 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया जाएगा। यह निलंबन 11.59 बजे (22 दिसंबर) से लागू होगा।’’ मंत्रालय ने आगे कहा कि मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों में सवार यात्रियों को विमान उतरने के बाद एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

यह भी पढ़ें : अस्पताल के ICU में लगी आग, नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular