Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनकोरोना की वजह से पोस्टपोन हो सकती है राधे श्याम की भी...

कोरोना की वजह से पोस्टपोन हो सकती है राधे श्याम की भी रिलीज डेट

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे श्याम’ काफी समय से चर्चा में है। इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते ‘राधे श्याम’ की रिलीज डेट भी टल सकती है।

पहले फिल्म को मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन जिस तरह से देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के चलते ज्यादातर राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू कर दी गईं है और सिनेमा हॉल भी बंद किए जा रहे हैं, उसके बाद इस फिल्म की रिलीज को लेकर संदेह जताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राधे श्याम के मेकर्स फिल्म की रिलीज़ को एक बार फिर से स्थगित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को मार्च 2022 में रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है।

इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह पहला मौका है जब पूजा हेगड़े सुपरस्टार प्रभास के साथ पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म के अब तक कई पोस्टर्स और टीजर पहले ही जारी किये जा चुके हैं, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया गया। फिल्म राधे श्याम में प्रभास के किरदार का नाम विक्रमादित्य होगा। वहीं फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के किरदार का नाम प्रेरणा है। फिल्म ‘राधे श्याम’ राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित एवं भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित हैं। फिल्म ‘राधे श्याम’ को चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

‘राधे श्याम’ से पहले, एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ भी 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसकी रिलीज डेट भी एक्सटेंड हो चुकी है।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular