देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा केस
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने मंगलवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना के 1,15,239 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की यह सर्वोच्च संख्या है। रविवार के बाद यह दूसरा मौका है, जब एक दिन में एक लाख से अधिक नए मामले मिले हैं।
रविवार को एक दिन में 1,03,764 नए मामले थे जो अब तक की दूसरी सर्वोच्च संख्या है। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में मिले नए मरीजों की सर्वोच्च संख्या 97,894 थी जिसे 17 सितंबर 2020 को दर्ज किया गया था। इस अवधि में 630 और कोरोना मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,66,207 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 8,38,650 हो गई, जो कुल मामलों का 6.5 प्रतिशत है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मामले थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थे। कोरोना से 24 घंटों के दौरा हुई कुल 630 मौतों में से 71 फीसदी से अधिक मौतें केवल चार राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में 297, पंजाब में 61, छत्तीसगढ़ में 53 और कर्नाटक में 39 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : जानें, किन पोलिंग पार्टियों को मिलेगी बस और किसे ट्रक
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
