Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनकोरोना की चपेट में आये साउथ सुपरस्टार महेश बाबू

कोरोना की चपेट में आये साउथ सुपरस्टार महेश बाबू

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए महेश बाबू ने लिखा-‘सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूंँ। मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वह अपने टेस्ट करवाए और जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं ली है वह वैक्सीन ले लें। ताकि हम लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकें। कृपा कोरोना नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।’

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

हाल ही महेश बाबू की साली शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना संक्रमित हो गईं थी,लेकिन लगभग एक हफ्ते पहले ही उन्होंने यह जंग जीत ली है और अब वह बिल्कुल ठीक हैं।वहीं अब महेश बाबू के कोरोना संक्रमित होने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका खतरा तेजी से मंडराने लगा है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular