Wednesday, February 11, 2026
Homeमनोरंजनकोरोना की चपेट में आये फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना की चपेट में आये फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, ट्वीट कर दी जानकारी

देश में इन दिनों कोरोना महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।बॉलीवुड से भी हर दिन कई सितारों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। स्वरा भास्कर, महेश बाबू, रिया कपूर, कुब्रा सैत आदि सितारों के बाद अब फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं।इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है।

मधुर भंडारकर ने लिखा-”मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूँ। पूरी तरह से वैक्सीनेटेड था लेकिन हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। जो भी बीते दिनों मेरे संपर्क में आए हो, वह प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। सभी सुरक्षित रहें और कोविड19 प्रोटोकॉल को फॉलो करें।’

मधुर भंडारकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही उनके तमाम चाहनेवाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें अपना खास ध्यान रखने की सलाह भी दे रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular