Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनकोरोना का मात दे दुबई पहुंची नोरा के बीच लुक ने लगाई...

कोरोना का मात दे दुबई पहुंची नोरा के बीच लुक ने लगाई आग

कुछ दिन पहले कोरोना को मात देकर नोरा फतेही इन दिनों दुबई में वेकेशंस इंजाय कर रही हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर उनके फैंस की धड़कने बढ़ा रहे हैं।

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह ब्लैक बिकिनी में जमकर मस्ती करती हुईं दिखाई दे रही हैं। नोरा फतेही का यह बीच लुक उनके फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा रहा है। वीडियोज़ में दुनिया से बेखबर नोरा बीच पर जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उनकी हॉट अदाओं पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में रिलीज हुआ गुरु रंधावा के साथ उनका म्यूजिक वीडियो डांस मेरी रानी इन दिनों तहलका मचा रहा है। इस गाने ने कुछ ही समय में 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular