कानपुर (हि.स.)। सर्दी के मौसम में कोरोना महामारी जहां एक बार फिर से तेजी से अपने पैर पसारने का काम कर रहा है तो इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे अपने रेलकर्मियों के लिए टेलीमेडिसिन द्वारा परामर्श सुविधा शुरू की है जो कि कोरोना काल में रेलवे कर्मियों के लिए संजीवनी का काम करेंगी। ये जानकारी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के जनसम्पर्क अधिकारी ने दी है।
जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, प्रयागराज ने कोविड के रोगियों को होम आइसोलेशन के दौरान चिकित्सकीय परामर्श हेतु 24 घन्टे व सातों दिन के लिए हेल्पलाइन जारी की है। इस सुविधा के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज कभी भी कोई चिकित्सकीय परेशानी के निवारण के लिए हेल्पलाइन नं. 8957410803 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
इस सुविधा के सन्दर्भ में बोलते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. आनंद टंडन ने कहा कि रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों की सुविधा हेतु सदैव तत्पर रहता है।
वर्तमान परिदृश्य में यह सुविधा कोविड के मरीजों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों तथा कार्यक्षेत्रों में कोविड नियमों जैसे मास्क का उपयोग, सेनेटाइज़र का प्रयोग तथा सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे कोविड के प्रसार को रोका जा सके।
हिमांशु
